दक्षिण बंगाल में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना

moradabad-weather-fluctuation-heat-rain-alert

काेलकाता: ​दक्षिण बंगाल में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं, लेकिन इसके बीच कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर बंगाल के सभी जिलों में मंगलवार तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
​मौसम विभाग के अनुसार दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्री-मानसून बारिश है, जिससे तापमान में २ से ३ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
​दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस बनी रहेगी, हालांकि बीच-बीच में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार से रविवार के बीच बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर व दक्षिण २४ परगना और पूर्व मेदिनीपुर में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
​कोलकाता में तापमान ३५ से ३७ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिनभर उमस बनी रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार के बीच कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना अधिक बताई है।

About Author

Advertisement