अब अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची इडि की टीम, १५ जून को किया तलब

93e73193-d739-40d8-87c0-8e82b9f3b667

कोलकाता : राज्य में प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें समन देने की कोशिश की।
हालांकि, उस समय अभिषेक बनर्जी घर पर मौजूद नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी उन्हें १५ जून को पूछताछ के लिए तलब करने के उद्देश्य से नोटिस देने गई थी। बताया जा रहा है कि जब अधिकारी उनके घर पहुंचे, तब वे ममता बनर्जी के आवास के पास स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। ऐसे में नोटिस सीधे उन्हें नहीं दी जा सकी, हालांकि इसे उनके कार्यालय के कर्मचारी ने स्वीकार कर लिया।
कहा गया है कि यह कार्रवाई प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई है। जांच एजेंसियों का दावा है कि सीबीआई की प्रारंभिक जांच (इसिआइआर) के दौरान सामने आए वित्तीय लेन-देन के आधार पर ईडी ने आगे की जांच शुरू की।
इस दौरान अभिषेक बनर्जी से जुड़ी एक कंपनी के माध्यम से कई वित्तीय लेन-देन के संकेत मिलने की बात कही जा रही है। इस मामले में इससे पहले भी सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने करीब नौ घंटे तक एजेंसी के समक्ष बयान दर्ज कराया था।
इसके अलावा, 20 मई २०२३ को भी वे सीबीआई दफ्तर में पेश हुए थे। ईडी ने इससे पहले भी उन्हें तलब किया था, लेकिन वे उस समय उपस्थित नहीं हुए थे। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी दस्तावेजों तथा वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

About Author

Advertisement