नई दिल्ली: २९ मई १९५३, जब मानव ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर पहली बार फहराई विजय पताका। पढें
इतिहास मे २९ मई काे कब क्या हुआ~
१६५८: सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
१६६०: इंग्लैंड में राजशाही की बहाली हुई; किंग चार्ल्स द्वितीय ने इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के राजा के रूप में सिंहासन संभाला। इस दिन को ‘द रेस्टोरेशन’ (The Restoration) कहा जाता है।
१८७५: पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत रामानन्द चटर्जी का जन्म हुआ।
१९००: फ्रांसीसी कमांडर एमिले जेनेटिल द्वारा एन डीजमेना को ‘फोर्ट-लैमी’ के रूप में स्थापित किया गया था।
१९०५: किराना घराने की प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका हीराबाई बरोदेकर का जन्म हुआ।
१९०६: ‘द वन्स एंड फ्यूचर किंग’ पुस्तक के प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक टी.एच. व्हाइट का जन्म हुआ।
१९०६: हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ का जन्म हुआ।
१९१४: आयरलैंड का महासागर लाइनर ‘आरएमएस एम्प्रेस’ सेंट लॉरेंस की खाड़ी में डूब गया, जिससे १,०१२ लोगों की मौत हुई थी।
१९१७: अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी का जन्म हुआ।
१९१८: आर्मेनिया ने सरदारबाद की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया था।
१९१९: अल्बर्ट आइंस्टीन के ‘सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत’ (Theory of General Relativity) का परीक्षण आर्थर एडिंगटन और एंड्रयू क्लाउड डी ला चेरोइस क्रोमेलिन द्वारा किया गया और बाद में इसकी पुष्टि की गई थी।
१९२२: इक्वाडोर को आज़ादी मिली।
१९३१: बेनिटो मुसोलिनी को मारने के इरादे से आए संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक मिशेल शिररू को इतालवी सैन्य फायरिंग दस्ते द्वारा मृत्युदंड दिया गया था।
१९३३: भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्ता लोकराम नयनराम शर्मा का निधन हुआ।
१९३५: ‘मेस्सरचिमट बीएफ १०९’ लड़ाकू विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।
१९४२: भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी का जन्म हुआ।
१९४५: ‘समेकित बी-३२ डोमिनेटर’ भारी बॉम्बर का पहला मुकाबला (कॉम्बैट) मिशन हुआ था।
१९४७: इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट (आईएसएस) की स्थापना हुई।
१९५०: उत्तर अमेरिका की सफलतापूर्वक परिक्रमा करने वाला पहला जहाज ‘सेंट रोच’ हैलिफ़ैक्स (नोवा स्कोटिया, कनाडा) पहुँचा था।
१९५३: ऐतिहासिक सफलता! पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नोर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार बर्फ से ढकी दुनिया की सबसे ऊंची और दुर्गम चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर विजय पताका फहराई थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ (सर) की उपाधि दी थी।
१९५४: भारत के जाने-माने कवि मदन कश्यप का जन्म हुआ।
१९६८: दारा सिंह ने पहलवानी में ‘लू थेज़’ को हराकर विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।
१९७०: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
१९७२: मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ।
१९७३: टॉम ब्रैडली को लॉस एंजिल्स (कैलिफ़ोर्निया) का पहला ब्लैक (अश्वेत) महापौर चुना गया था।
१९७७: भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता एल. मुरुगन का जन्म हुआ।
१९७७: भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन हुआ।
१९८२: पोप जॉन पॉल द्वितीय कैंटरबरी कैथेड्रल जाने वाले पहले पोन्टिफ़ (पोप) बने थे।
१९८५: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में ३९ लोगों की मौत हो गई।
१९८५: दिव्यांग एथलीट स्टीव फोनीओ ने १४ महीनों के संघर्ष के बाद विक्टोरिया (ब्रिटिश कोलंबिया) में अपनी ‘क्रॉस-कनाडा मैराथन’ पूरी की थी।
१९८७: भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ।
१९८८: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
१९९०: बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
१९९०: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
१९९९: अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
१९९९: नाइजीरिया में नई लोकतान्त्रिक सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।
२००३: ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
२००४: द्वितीय विश्व युद्ध स्मारक का उद्घाटन वाशिंगटन, डीसी में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश द्वारा किया गया।
२००४: म्यांमार में चक्रवाती तूफान ने १४० लोगों की जान ली। इसी दिन पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी थी।
२००७: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
२००८: भारतीय जनता पार्टी के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
२००८: इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘माईस्पेस’ के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।
२००८: नेपाल में राजशाही का अंत! नेपाली सरकार ने २४० वर्ष पुरानी राजतंत्र की परंपरा का अंत कर देश को एक ‘गणतंत्र’ घोषित किया। शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को सर्वोपरि मान्यता दी गई।
२०१०: अमेरिका और भारत के बीच सितंबर २००८ में हुए ‘१२३ एग्रीमेंट’ में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने अपनी सहमति का ऐलान किया।
२०१०: भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व (व्हाइट हॉर्स) मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाए गए इस मंदिर पर करीब १८ करोड़ रुपये की लागत आई थी और इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे थे।
२०१२: बोलोग्ना के पास उत्तरी इटली में ५.८ तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम २४ लोग मारे गए थे।
२०१५: भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप हुआ, जिससे लगभग १,८०० लोगों की मौत हुई।
२०२०: प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक योगेश गौड़ का निधन हुआ।
२०२०: छत्तीसगढ़ के पूर्व और पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन हुआ।
२०२१: अपनी अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए बांग्लादेश ने श्रीलंका के साथ २०० मिलियन अमेरिकी डॉलर के मुद्रा विनिमय सुविधा को मंजूरी दी थी।
२०२२: मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राजनीतिक दलों द्वारा सरकार से एनआईए जांच और कड़े एक्शन की मांग की जाने लगी थी।
२०२२: अहमदाबाद के नरेंद्र मादी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को ७ विकेट से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब अपने नाम किया।
२०२३: भारत के नए संसद भवन के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर ₹७५ का विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।
२०२३: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा से नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-०१ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
२०२४: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया था कि १९९९ में भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ ‘लाहौर समझौता’ खुद पाकिस्तान द्वारा ही तोड़ा गया था।
महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस~
माउंट एवरेस्ट दिवस: एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे द्वारा १९५३ में माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। नेपाल सरकार द्वारा साल २००८ में इसकी शुरुआत की गई थी, जब एडमंड हिलेरी का निधन हुआ था। इस दिन नेपाल और दुनिया भर में पर्वतारोहण, साहसिक यात्रा और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस: यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के उन शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जो दुनिया के विभिन्न अशांत हिस्सों में शांति बहाल करने और उसे बनाए रखने में अपना सर्वोच्च योगदान देते हैं। यह दिवस १९४८ में यूएन के पहले शांति मिशन की तैनाती की वर्षगांठ पर आधारित है। भारत, जो यूएन के शांति अभियानों में सबसे बड़े सैन्य योगदानकर्ताओं में से एक है, इस दिन को बेहद सम्मानपूर्वक मनाता है।










