नई दिल्ली: स्टार मिडफील्डर मार्टिन ओडेगार्ड की कप्तानी में नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप २०२६ के लिए २६ सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा की। नॉर्वे द्वारा घोषित टीम में आर्सेनल के कप्तान ओडेगार्ड के साथ प्रीमियर लीग के अधिकांश स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड, फुलहम के ऑस्कर बॉब और क्रिस्टल पैलेस के जोर्गेन स्ट्रैंड लार्सन शामिल हैं। नॉर्वे के साथ ग्रुप आई में फ्रांस, सेनेगल और इराक हैं। नॉर्वे १६ जून को इराक के खिलाफ मैच के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाला वर्ल्ड कप १२ जून से १९ जुलाई तक चलेगा। वर्ल्ड कप में पहली बार दुनिया की ४८ फुटबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं।
वर्ल्ड कप खेलने वाली नॉर्वे की टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: ओरजान हास्कजोल्ड नाइलैंड (सेविले), एगिल सेल्विक (वाटफोर्ड), सैंडर तान्गविक (हैमबर्गर एसवी)।
डिफेंडर: जूलियन रायरसन (बोरुसिया डॉर्टमुंड), मार्कस होल्मग्रेन पेडर्सन (टोरिनो), डेविड मोलर वोल्फ (वुलवरहैम्प्टन), फ्रेडरिक ब्योर्कन (बोडो/ग्लिम्ट), क्रिस्टोफर अजेर (ब्रेंटफोर्ड), टोर्बजोर्न हेगेम (बोलोग्ना), लियो स्कीरी ओस्टिगार्ड (जेनोआ), सोंडरे लांगास (डर्बी काउंटी), हेनरिक फाल्चेनर (वाइकिंग)।
मिडफील्डर: मार्टिन ओडेगार्ड (आर्सेनल), सैंडर बर्गे (फुलहम), फ्रेडरिक ऑर्नेस (बेन्फिका), पैट्रिक बर्ग (बोडो/ग्लिम्ट), क्रिस्टियन थॉर्सवेड (सासुओलो), मोर्टन थॉर्सबी (क्रेमोनीज), थेलो आसगार्ड (रेंजर्स)।
फॉरवर्ड: एर्लिंग हालैंड (मैनचेस्टर सिटी), अलेक्जैंडर सोर्लोथ (एटलेटिको मैड्रिड), जोर्गेन स्ट्रैंड लार्सन (क्रिस्टल पैलेस), एंटोनियो नुसा (आरबी लीपज़िग), ऑस्कर बॉब (फुलहम), एंड्रियास स्जेल्डरप (बेन्फिका), जेन्स पीटर हॉज (बोडो/ग्लिम्ट)।









