असम: रंजीत कुमार दास ने ली विधानसभा के अध्यक्ष पद की शपथ, दूसरी बार संभाला कार्यभार

Ranjeet-Kumar-Dass

गुवाहाटी: रंजीत कुमार दास ने गुरुवार को दूसरी बार असम विधानसभा के अध्यक्ष पद की शपथ ली और औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा उन्हें विधानसभा स्थित अध्यक्ष कार्यालय तक लेकर गए और उन्हें आसन ग्रहण कराया।
​इस गरिमामयी अवसर पर प्रोटेम स्पीकर चंद्र मोहन पटवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, असम गण परिषद के अध्यक्ष एवं मंत्री अतुल बोरा सहित एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ विधायक उपस्थित थे। उपस्थित सभी नेताओं और विधायकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दास को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
​अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद रंजीत कुमार दास ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर मिले स्नेह, समर्थन और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री सरमा सहित गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं और विधायकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

About Author

Advertisement