असम: मुख्यमंत्रीद्वारा ‎‘जुबिन क्षेत्र’ निर्माण कार्य का निरीक्षण‎‎‎

FB_IMG_1779280474115

गुवाहाटी: चुनाव से पहले ही यह वादा किया गया था कि जनता के आशीर्वाद से सरकार बनने पर ‘जुबिन क्षेत्र’ को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। उसी वादे को पूरा करने के उद्देश्य से असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘जुबिन क्षेत्र’ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने असम के लोकप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की और चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने प्रारंभिक चरण का कार्य पहले ही शुरू कर दिया है। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही ऊपरी हिस्से से मिट्टी खिसकने से रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।उन्होंने आगे कहा कि अगले चरण में समाधि क्षेत्र के निर्माण कार्य को तेज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनियोजित तरीके से एक सम्मानजनक और सांस्कृतिक चेतना से समृद्ध स्थान विकसित करना सरकार का लक्ष्य है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। सरकार इस संकल्प पर अडिग रहेगी।जुबिन गर्ग के प्रति भावुक होकर मुख्यमंत्री ने कहा, “जुबिन थे, हैं और हमेशा मेरे सबसे प्रिय लोगों में से एक रहेंगे।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जुबिन गर्ग के नाम पर कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद वे केवल श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इस स्थान का निरीक्षण करने आए हैं। उनके अनुसार, “जुबिन कोई राजनीतिक विषय नहीं हैं, वह असम की जनता की भावना हैं।”

About Author

Advertisement