संदेशखाली में बड़ी कार्रवाई, शाहजहां का करीबी गिरफ्तार‎‎

Screenshot_20260518_210326_Chrome

बशीरहाट: पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद एक बार फिर संदेशखाली राजनीतिक और कानूनी गतिविधियों का केंद्र बन गया है। राशन घोटाला, जमीन कब्जाने और महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे पूर्व तृणमूल नेता शेख शाहजहां के करीबी लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।सोमवार देर रात संदेशखाली थाना पुलिस ने अभियान चलाकर ब्लॉक तृणमूल के उपाध्यक्ष श्रीदाम हावली को गिरफ्तार कर लिया। उन पर वर्ष २०१५ में अवैध रूप से जमीन कब्जाने और विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप है। लंबे समय तक राजनीतिक प्रभाव के कारण गिरफ्तारी से बचे रहे इस नेता की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही स्थानीय महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया। महिलाओं ने संदेशखाली थाने के सामने प्रदर्शन किया और आरोपी को पुलिस हिरासत में ले जाते समय झाड़ू और जूते दिखाकर विरोध जताया।इधर, एक अन्य बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने स्वरूपनगर से पंचायत समिति के उपाध्यक्ष नारायण कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन पर वर्ष २०२१ के विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा में शामिल होने का आरोप है। पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे इस नेता को नई सरकार के सत्ता में आने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

About Author

Advertisement