गांगटाेक: एक्वाएक्स इंडिया और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी १२ और १३ जून २०२६ को उत्तर-पूर्व भारत की प्रमुख मत्स्य एवं जलीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन गुवाहाटी स्थित मणिराम देवान व्यापार केंद्र में किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार इस प्रदर्शनी में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, असम तथा मेघालय सहित उत्तर-पूर्व क्षेत्र के सभी राज्यों की सहभागिता रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र से संबंधित नवीन तकनीक, उत्पादन, अनुसंधान तथा व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर जानकारी का आदान-प्रदान किया जाएगा।साथ ही इससे उत्तर-पूर्व क्षेत्र के किसानों, उद्यमियों तथा संबंधित हितधारकों को एक साझा मंच मिलने की उम्मीद जताई गई है।










