‎‎‎नॉर्वे के शाही ऑर्डर ऑफ मेरिट के ‘ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांसद राजू बिष्टा ने दी बधाई‎

FB_IMG_1779190454769

‎नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के प्रतिष्ठित “रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” के “ग्रैंड क्रॉस” सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्टा ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
‎सांसद राजू बिष्टा ने एक संदेश में कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा तथा भारत और नॉर्वे के बीच और अधिक मजबूत हो रहे संबंधों का प्रतीक है।
‎उन्होंने आगे कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है और विश्व मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव की एक महत्वपूर्ण मान्यता है।

About Author

Advertisement