मणिपुर: बेंगलुरु के आईआईएम कैंपस में मणिपुर की युवती पर शारीरिक उत्पीड़न और हिंसा का आरोप, एफआईआर दर्ज

IMG-20260511-WA0073

इम्फाल: मणिपुर की २३ वर्षीय एक युवती ने बेंगलुरु स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम – बि ) कैंपस में अपने नियोक्ताओं द्वारा लंबे समय से शारीरिक हमले, उत्पीड़न और नियंत्रण में रखने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
युवती लगभग छह वर्षों से उसी स्थान पर बाल देखभालकर्ता के रूप में काम कर रही थी और वहीं रह रही थी। शिकायत के अनुसार, उसके नियोक्ता अमर और अंशु ने उसे पर्याप्त भोजन नहीं दिया, बीमार होने पर भी मारपीट की और लगातार दुर्व्यवहार किया।
उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया, उसके संदेशों की निगरानी की गई और उसे बाहरी लोगों से संपर्क करने या स्वतंत्र रूप से बाहर जाने से रोका गया।
उसके अनुसार, सबसे हालिया घटना १५अप्रैल की रात लगभग 2:30 बजे हुई, जब उसके बाल खींचकर उसके साथ मारपीट की गई। लगातार दुर्व्यवहार के बावजूद वह डर के कारण लंबे समय तक चुप रही।
४ मई को भोजन न मिलने के बाद उसने पड़ोसियों की मदद से अपनी चाची से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
माइको लेआउट पुलिस स्टेशन ने ६ मई को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About Author

Advertisement