‎विश्व का सबसे बड़ा आवासीय महल ‘इस्ताना नुरुल ईमान’, राजसी भव्यता से विश्व अभिभूत‎‎

Screenshot_20260507_161325_X

नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े आवासीय महल के रूप में प्रसिद्ध ‘इस्ताना नुरुल ईमान’ एक बार फिर चर्चा में है। सामाजिक माध्यमों पर इसके कई चित्र सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोग इसकी भव्यता और राजसी वैभव से अभिभूत हो रहे हैं।‎ ‘आस्था का प्रकाश’ अर्थ रखने वाला यह महल ब्रुनेई के शाही परिवार का निवास स्थान है।

लगभग २१ लाख ५० हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह भवन आकार की दृष्टि से एक छोटे नगर के समान विशाल माना जाता है।‎इस महल में कुल १,७८८ कमरे और २५७ स्नानागार हैं, जो इसे विश्व के सबसे विशाल और अनोखे शाही महलों में शामिल करते हैं। इसके साथ ही पूरे परिसर को प्रकाशित रखने के लिए लगभग ५१ हजार विद्युत बल्ब लगाए गए हैं तथा आवागमन के लिए १८ लिफ्टों की व्यवस्था की गई है।‎ राजसी जीवनशैली के अनुरूप यहाँ २०० पोलो घोड़ों के लिए वातानुकूलित अस्तबल भी बनाए गए हैं।

महल में एक विशाल भोज कक्ष भी है, जहाँ एक साथ लगभग ५ हजार अतिथि बैठकर आयोजन या दावत में शामिल हो सकते हैं।‎लगभग १० हजार श्रमिकों के परिश्रम से निर्मित यह भव्य महल ब्रुनेई की शाही शक्ति, समृद्धि और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है।

इसकी विशालता और आधुनिक सुविधाओं के कारण इसे कई बार ‘एक महल के भीतर एक नगर’ भी कहा जाता है।‎ महल की कई तस्वीरें इन दिनों सामाजिक माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें इसकी अद्वितीय भव्यता और वास्तुकला विश्वभर के लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

About Author

Advertisement