‎‎‎मुख्यमन्त्रीद्वारा सेना के ‘ब्लैक कैट डिवीजन’ के योगदान की सराहना

FB_IMG_1777550207595

गंगटोक: गंगटोक में आयोजित एक सम्मान समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्यपाल के साथ लोक भवन में भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय सेना के ब्लैक कैट डिवीजन, गंगटोक को राज्य की सुरक्षा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
‎मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक कैट डिवीजन ने सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इनके अंतर्गत रणभूमि दर्शन कार्यक्रम, सिक्किम की पहली सुपर कार रैली, सैन्य-नागरिक समन्वय पहल, हरित एवं हाइड्रोपोनिक परियोजनाएं तथा ‘ऑपरेशन हिमराहत’ के तहत फंसे पर्यटकों की सहायता जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

उन्होंने डिवीजन की समर्पण भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सेवा न केवल राज्य की सुरक्षा को मजबूत करती है, बल्कि समाज में विश्वास और गर्व की भावना भी बढ़ाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना का यह योगदान सिक्किम के विकास और सामूहिक एकता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

About Author

Advertisement