बंगाल में स्टिंग वीडियो पर सियासी घमासान, हुमायूं कबीर का पलटवार

Humayun-Kabir

काेलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले एक कथित स्टिंग वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में हुमायूं कबीर पर भारतीय जनता पार्टी के साथ करोड़ों रुपये की डील करने का आरोप लगाया गया है।
करीब १९ मिनट के इस वीडियो में दावा किया गया है कि राज्य सरकार को गिराने की साजिश के तहत १००० करोड़ रुपये की डील हुई, जिसमें २०० करोड़ रुपये अग्रिम दिए जाने की बात कही गई। साथ ही मुस्लिम वोटों के बंटवारे का भी आरोप लगाया गया है।
इन आरोपों को खारिज करते हुए हुमायूं कबीर ने वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एडिटेड बताया। उनका कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वे अभिषेक बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ २००० करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर करेंगे और मामला हाईकोर्ट ले जाएंगे।
इस घटनाक्रम के बाद एआईएमआईएम ने एजेयूपी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। वहीं, टीएमसी नेताओं ने मामले की जांच की मांग की है। चुनाव आयोग ने भी शिकायत मिलने पर जांच के संकेत दिए हैं।

About Author

Advertisement