अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला
काेलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जनता समस्याओं से जूझ रही है, जबकि मुख्यमंत्री अपने भतीजे को सत्ता सौंपने में अधिक रुचि रखती हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
शाह ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने ‘कट-मनी’ और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा।
रैली में उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों की बजाय अन्य प्राथमिकताओं पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।











