नेपाल के नए पीएम बालेन शाह का ऐतिहासिक कदम: भारत समेत १७ देशों के राजदूतों के साथ सामूहिक बैठक

balen-shah-india

काठमांडू: नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सत्ता संभालते ही ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने भारत, चीन, अमेरिका सहित १७ देशों के राजदूतों को एक साथ बैठक के लिए बुलाया, जो नेपाल के इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले नेपाली प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से राजदूतों से मिलते थे।
बैठक के माध्यम से बालेन शाह ने यह संदेश दिया कि उनकी सरकार विदेश नीति में स्पष्ट और सशक्त रहने का इरादा रखती है। बैठक में शामिल १७ देशों के राजदूतों में भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, सऊदी अरब, कतर, इज़राइल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, मिस्र और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि शामिल थे।
इस सामूहिक बैठक के बाद ११ देशों के राजदूतों से अलग से भी मुलाकात की गई। सभी राजदूतों ने नेपाल की नई सरकार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम रणनीतिक कूटनीतिक ‘रीसेट’ के रूप में देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बैठक से स्पष्ट संकेत मिलता है कि बालेन शाह न तो भारत के प्रति झुकाव रखते हैं, न चीन के प्रति, और न ही अमेरिका के प्रति। यह नेपाल की पारंपरिक व्यक्तिगत और पार्टी आधारित कूटनीति से आगे बढ़कर स्पष्ट, राज्यस्तरीय कूटनीति अपनाने का संकेत भी है।

About Author

Advertisement