ईरान ने हिजबुल्ला पर इजराइल हमलों पर कड़ा चेतावनी दी

AFP__20260405__A6TK2W4__v1__HighRes__LebanonIsraelIranUsWar-1775400200

दुबई: ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कालिबाफ ने चेतावनी दी है कि यदि लेबनान में हिजबुल्ला पर इजराइल के हमले जारी रहते हैं तो इसका कड़ा और स्पष्ट जवाब दिया जाएगा।
कालिबाफ ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि युद्धविराम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने अन्य ईरानी अधिकारियों की तरह यह भी दावा किया कि प्रस्तावित दो सप्ताह का युद्धविराम लेबनान पर भी लागू होता है, जबकि इजराइल और अमेरिका ने इस दावे को खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि यदि इजराइल ने हमले नहीं रोके तो क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। कालिबाफ की यह चेतावनी वर्तमान हालात में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पहले से ही अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, कालिबाफ इस सप्ताहांत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात कर सकते हैं, जहां क्षेत्रीय सुरक्षा और युद्धविराम पर बातचीत होने की संभावना है।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की यह चेतावनी हालात को और संवेदनशील बना रही है।

About Author

Advertisement