यूएफए चैंपियंस लीग: बायर्न म्यूनिख और आर्सेनल की रोमांचक जीत

IMG-20260408-WA0053

मैड्रिड: यूएफए चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में बायर्न म्यूनिख और आर्सेनल ने रोमांचक जीत दर्ज की।
मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में जर्मनी के दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख ने टूर्नामेंट के सबसे सफल क्लब रियल मैड्रिड को २-१ से हरा दिया। १५ बार के चैंपियन रियल मैड्रिड को अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में मिली इस हार से बड़ा झटका लगा है, खासकर इसलिए क्योंकि दूसरा लेग जर्मनी में खेला जाएगा।
मैच में बायर्न ने ५२ प्रतिशत पजेशन के साथ संतुलित खेल दिखाया और हाफ टाइम से पहले तथा बाद में एक-एक गोल कर जीत सुनिश्चित की। ४१वें मिनट में लुइस डियाज़ ने विन्सेंट कोम्पानी के शानदार पास पर पहला गोल किया। दूसरे हाफ की शुरुआत में 46वें मिनट पर हैरी केन ने माइकल ओलिसे के पास पर गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी।
इसके बाद रियल मैड्रिड ने आक्रामक खेल दिखाया और ७४वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड के क्रॉस पर गोल कर अंतर कम किया। हालांकि, बाकी समय में लगातार प्रयास के बावजूद टीम बराबरी नहीं कर सकी। बायर्न के गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने एम्बाप्पे और विनीसियस जूनियर के कई प्रयास विफल किए।
दूसरे मैच में आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को १-० से हराया। कड़े मुकाबले में आर्सेनल को जीत के लिए अंतिम क्षणों तक इंतजार करना पड़ा। इंजरी टाइम के पहले मिनट में काई हावर्ट्ज़ ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
अब दूसरा लेग १६ अप्रैल को खेला जाएगा, जिसमें आर्सेनल अपने घरेलू मैदान पर स्पोर्टिंग लिस्बन का सामना करेगा।

About Author

Advertisement