एलएसजी ने आईपीएल २०२६ में पहली जीत दर्ज की

IMG-20260405-WA0085

हैदराबाद: आईपीएल २०२६ के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को ५ विकेट से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एलएसजी ने १९.५ ओवर में ५ विकेट खोकर १६० रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ट्रेविस हेड ने ७ रन बनाए। कप्तान ईशान किशन सिर्फ १ रन बना सके और लियाम लिविंगस्टोन ने १४ रन जोड़े। टीम ने १० ओवर में 4 विकेट पर केवल ३५ रन बनाए।
इसके बाद हाइनरिख क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। क्लासेन ने ४१ गेंदों में ६२ रन बनाए, जबकि रेड्डी ने ३३ गेंदों में ५६ रन बनाकर पांचवें विकेट के लिए ११६ रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
एलएसजी की ओर से मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव ने २-२ विकेट लिए। शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की शुरुआत भी आसान नहीं रही और मिचेल मार्श १४ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और एडेन मार्करम ने पारी को संभाला। मार्करम ने ४५ रन बनाए।
अंत में ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद ६८ रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। निकोलस पूरन १ रन पर रन आउट हुए, जबकि अब्दुल समद ने १६ रन का योगदान दिया।
सनराइजर्स की ओर से हर्ष दुबे ने २ विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

About Author

Advertisement