नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहे बहरीन ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने संबंधी प्रस्ताव पर मतदान टाल दिया है।
इस प्रस्ताव का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और ईरान के प्रभाव को कम करना था।
राजनयिकों के अनुसार अब इस प्रस्ताव पर मतदान अगले सप्ताह कराया जाएगा। पहले इसे शनिवार को पेश किया जाना था।
प्रस्ताव में केवल रक्षात्मक कदमों की अनुमति का प्रावधान रखा गया है, जबकि शुरुआती दौर में खाड़ी देश और संयुक्त राज्य अमेरिका आक्रामक कार्रवाई के पक्ष में थे।
इस बीच रूस और चीन के कड़े विरोध के चलते इस प्रस्ताव के पारित होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।










