फांसीदेवा: राजू बिस्ता ने फांसीदेवा के बिजलीमोनी चाय बागान में पार्टी की उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के समर्थन में चुनावी प्रचार करते हुए चाय बागान के श्रमिकों से वोट की अपील की।
चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने श्रमिकों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल भारत के साथ मजबूती से जुड़ा रहेगा, जबकि तृणमूल कांग्रेस के शासन में स्थिति और खराब हो जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि असम के चाय बागान श्रमिकों को पश्चिम बंगाल के श्रमिकों की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। भाजपा के सत्ता में आने पर मजदूरी ३५० रुपये तक बढ़ाई जाएगी और श्रमिकों को जमीन के अधिकार दिए जाएंगे।
बिस्ता ने आगे कहा कि यह चुनाव केवल पानी, सड़क या नाली जैसी बुनियादी समस्याओं का मुद्दा नहीं है, बल्कि बंगाल के भविष्य और पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है।










