“एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम: उत्तर-पूर्व के युवाओं से सीएम धामी का संवाद

FB_IMG_1774999085049

देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत उत्तर-पूर्वी राज्यों से आए युवाओं के साथ संवाद किया। तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत ये छात्र देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि “अष्टलक्ष्मी” कहे जाने वाले उत्तर-पूर्वी राज्यों और लद्दाख जैसे हिमालयी क्षेत्रों से आए युवाओं के बीच रहना उनके लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न वेशभूषा, भाषाएं, परंपराएं और जीवनशैली भारत की “विविधता में एकता” की भावना को मजबूत बनाती हैं। धामी ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम तथा त्रिपुरा की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता का उल्लेख किया।
संवाद के दौरान छात्रों ने शिक्षा, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देश-विदेश से आने वाले छात्रों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने बताया कि राज्य में २.६५ लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं और इस दिशा में सरकार ने १९ हजार करोड़ रुपये का जेंडर बजट निर्धारित किया है।

About Author

Advertisement