इस्लामाबादः चीन और पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को समाप्त करने के लिए पाँच सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव वांग यी और इसहाक डार के बीच बीजिंग में हुई वार्ता के बाद सामने आया।
प्रस्ताव में तत्काल शत्रुता समाप्त करने, शीघ्र शांति वार्ता शुरू करने, आम नागरिकों और गैर-सैन्य संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के पालन पर जोर दिया गया है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सर्वोच्चता बनाए रखने की बात कही गई है।
दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का अहम मार्ग बताते हुए वहां फंसे जहाजों की सुरक्षा और सामान्य नौवहन बहाल करने का आह्वान किया।











