मालदा: वोटर सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में साप्ताहिक हाट लगाने पर रोक, व्यापारियों ने स्थानांतरित कर लगाया हाट

IMG-20260331-WA0081

मालदा: वोटर सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मालदा के रतुआ-२ ब्लॉक के पीरगंज क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने साप्ताहिक हाट लगने नहीं दिया। जिसके कारण मंगलवार को पीरगंज क्षेत्र का अचिनतला हाट अचिनतला से लगभग एक किलोमीटर दूर पुखुरिया क्षेत्र के नवागामा मोड़ पर स्थानांतरित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, SIR प्रक्रिया के तहत रतुआ-२ ब्लॉक के पीरगंज क्षेत्र के विभिन्न बूथों में कई लोगों के नाम वोटर सूची से हटा दिए गए हैं। इसके विरोध में सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने पीरगंज इलाके में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
लेकिन आंदोलनकारी केवल जाम तक ही सीमित नहीं रहे। मंगलवार को उन्होंने अचिनतला में साप्ताहिक हाट लगने भी नहीं दिया। इसके चलते जिस स्थान पर सामान्यतः भीड़ और चहल-पहल रहती है, वहां इस दिन सन्नाटा पसरा रहा।
वहीं हाट न लग पाने के कारण व्यापारियों को मजबूरन लगभग एक किलोमीटर दूर नवागामा मोड़ पर छोटा अस्थायी हाट लगाना पड़ा। वहां उन्होंने अपनी दुकानें लगाईं, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही बहुत कम रही।
घटना को लेकर इलाके में तनाव और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

About Author

Advertisement