नालंदा मंदिर भागदाैड़: ९ जनाें की मौत

1774943195976_nalanda_stampede

पटना: बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को पूजा के दौरान मची भगदड़ में आठ महिलाओं सहीत कुल ९ जनाें कि मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित मंदिर में उस समय हुई, जब भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, कुछ श्रद्धालुओं की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई, जबकि कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
बिहारशरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक नूरुल हक ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और घायलों का उपचार जारी है। वहीं नालंदा के उप विकास आयुक्त शुभम कुमार ने कहा कि अत्यधिक भीड़ इस हादसे का मुख्य कारण हो सकती है।
इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को छह-छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को प्रशासनिक कुप्रबंधन का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार की आलोचना की और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
बताया जा रहा है कि चैत्र माह के अंतिम मंगलवार और शीतला अष्टमी के अवसर पर मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते इस बार भी अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी और यह दुखद हादसा हो गया।

About Author

Advertisement