३० मार्च का इतिहास

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v90), quality = 85?

राजस्थान स्थापना दिवस:
साल १९४९ में आज ही के दिन राजस्थान का गठन हुआ था। तत्कालीन राजपूताना की २२ रियासतों को मिलाकर यह राज्य बनाया गया। इस प्रक्रिया में करीब ८ साल ७ महीने १४ दिन लगे थे। क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने बसाया था। एकीकरण के दौरान कुछ रियासतें स्वतंत्र रहना चाहती थीं और कुछ पाकिस्तान की ओर झुकाव रखती थीं। लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल और वी. पी. मेनन की रणनीति से सभी रियासतों का भारत में विलय सफल हुआ।
सत्यजीत रे को ऑस्कर सम्मान:
साल १९९२ में प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजित रे को ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसी साल उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ भी मिला।
अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हमला:
साल १९८१ में रोनाल्ड रीगन पर वाशिंगटन में जानलेवा हमला हुआ। हमले के बावजूद वे कुछ ही हफ्तों में अपने कर्तव्यों पर लौट आए।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ:
२००६: ब्रिटेन में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
२००५: प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट और लेखक ओवी विजयन का निधन
२००३: लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जनता के लिए खोला गया
२००२: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की मां एलिजाबेथ प्रथम का निधन
२००२: गीतकार आनंद बख्शी का निधन
१९९७: कांग्रेस ने एचडी देवगौड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया
१९८२: नासा के स्पेस शटल कोलंबिया ने पृथ्वी पर वापसी की
१९१९: महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट का विरोध किया।

About Author

Advertisement