आहार-विहार सही रखें, बुढ़ापा रहेगा दूर

7_days_Balanced_Diet_Chart_9cd5d5befc

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है, लेकिन सही आहार-विहार अपनाकर बुढ़ापे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ४० वर्ष के बाद शरीर की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है, पाचन शक्ति कमजोर होती है और नई कोशिकाओं का निर्माण भी घट जाता है। इसके कारण व्यक्ति खुद को जल्दी वृद्ध महसूस करने लगता है।
हालांकि, यदि समय रहते संतुलित जीवनशैली अपनाई जाए तो ६० वर्ष की आयु में भी व्यक्ति स्वस्थ और सक्रिय रह सकता है। नियमित व्यायाम, सुबह जल्दी उठना, पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी माना गया है।
सुबह नींबू पानी या शहद का सेवन, खुली हवा में टहलना और योगाभ्यास शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं। इसके अलावा हरी सब्जियां, फल, दाल और रेशेदार भोजन को दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए।
विशेषज्ञों ने मांसाहार, धूम्रपान, शराब तथा अधिक चाय-कॉफी से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही तनाव, क्रोध और चिंता से दूर रहकर खुशहाल जीवन जीने पर भी जोर दिया गया है।
बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए और किसी भी बीमारी की स्थिति में तुरंत उपचार कराना आवश्यक है।

About Author

Advertisement