सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी ने फादर वेरस्ट्रेटेन स्मृति केंद्र की स्थापना की

st_xavier_university_1660028941

कोलकाता: सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के पहले प्रिंसिपल, लेट फादर वेरस्ट्रेटेन की याद में फादर वेरस्ट्रेटेन सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस की स्थापना की।
सेंटर ने “भारतीय पब्लिक पॉलिसी और गवर्नेंस के समकालीन मुद्दे” पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया। पैनल में रेव. डॉ. जॉन फेलिक्स राज (कुलपति), फ्र. जेवियाराज (रजिस्ट्रार), प्रो. प्रभात दत्ता (पूर्व जेवियर्स लॉ स्कूल), डॉ. रंजीता मुखर्जी (डीन) और डॉ. राकेश कुमार सिंह शामिल थे।
रेव. डॉ. जॉन फेलिक्स राज ने सेंटर को सरकारी नीतियों में मार्गदर्शन देने वाला और आम जनता की भलाई के लिए परिवर्तनकारी भूमिका निभाने वाला बताया। फ्र. जेवियाराज ने जलवायु परिवर्तन और उसके खतरों पर ध्यान दिलाया और सभी प्राणियों के प्रति आध्यात्मिक दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव दिया। प्रो. प्रभात दत्ता ने ग्राम स्तर पर लोक-शासन और नागरिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।
डॉ. रंजीता मुखर्जी ने भारत में लैंगिक शासन और महिला सशक्तीकरण की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस और कानूनों में उसके अनुप्रयोग की भूमिका समझाई।
पैनल चर्चा का संचालन डॉ. प्रश्ना समाद्दार और डॉ. उत्पल राहा ने किया। सेंटर भविष्य में राज्य सरकार और उसकी एजेंसियों के सहयोग से शहरी प्रबंधन और योजना पर सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू करने की योजना बना रहा है। कार्यक्रम का समापन डॉ. सदफ मूसा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About Author

Advertisement