सिलीगुड़ी: आज दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजु बिष्ट ने सिलीगुड़ी में आयोजित श्रीराम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा मल्लागुड़ी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सिलीगुड़ी रेल जंक्शन, सेवक मोड़ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों से होकर हिंदी उच्च विद्यालय में संपन्न हुई।
सांसद राजु बिष्ट ने कहा कि भगवान श्रीराम धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए।
इस पावन अवसर पर सांसद ने शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों तथा सिलीगुड़ी के सभी समुदायों और सभी आयु वर्ग के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी की एकजुट भागीदारी से यह उत्सव और भी अधिक उल्लासपूर्ण बन गया है।

सांसद ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से सभी के घरों में शांति, समृद्धि और सुख का वास हो।










