नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर २ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में २०० करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म ने पहले दिन १०० करोड़ से ज्यादा की शानदार ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन भी करीब ८०.७२ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन २२६ करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
खास बात यह है कि फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा शुक्रवार भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पुष्पा २ के नाम था, जिसने ५९ करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन ‘धुरंधर २’ ने लगभग ७९ करोड़ रुपये के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
फिल्म ने जवान, एनिमल और केजीएफ २ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं।
सबसे तेज २०० करोड़ कमाने का रिकॉर्ड पहले ‘पुष्पा २’, ‘जवान’ और ‘एनिमल’ के नाम था, जिन्होंने यह आंकड़ा ३ दिनों में पार किया था। लेकिन ‘धुरंधर २’ ने यह उपलब्धि सिर्फ २ दिनों में हासिल कर नया कीर्तिमान बना दिया है।
फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार मौजूदगी को भी इसकी सफलता का बड़ा कारण माना जा रहा है।
ईद वीकेंड के चलते फिल्म के कलेक्शन में और तेजी आने की उम्मीद है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।








