जम्मू में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान

bgha-ka-lkashana-ka-le-vanavabhaga-thavara-uugdhaya-ja-raha-darana-savatha_99ba27c534b6d43728a5e8c2d16c2f57

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तान की ओर से आए एक संदिग्ध ड्रोन के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती गांवों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनट तक एक ड्रोन की गतिविधि देखी गई। आशंका है कि यह ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में आया था।
घटना के बाद पूरे इलाके को कड़ी निगरानी में रखा गया है। शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया कि कहीं ड्रोन के जरिए हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराए गए हैं।
पिछले दो दिनों में पास के आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई ३.५ किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत २० करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
इस मामले में जांच के दौरान दो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

About Author

Advertisement