स्विस ओपन: किरण जॉर्ज हारे, थारुन मन्नेपल्ली दूसरे राउंड में

IMG-20260312-WA0084

बासेल: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए, जबकि युवा खिलाड़ी थारुन मन्नेपल्ली ने दूसरे राउंड में जगह बना ली।
किरण जॉर्ज को हांगकांग के जेसन गुनावन के खिलाफ कड़े मुकाबले में ७० मिनट तक चले मैच में १८-२१, २१-१६, १६-२१ से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच भारत की पुरुष युगल जोड़ी हरिहरन अम्साकारुनन और एमआर अर्जुन भी प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी। उन्हें चीनी ताइपे की जोड़ी चेन चेंग कुआन और लिन बिंग-वेई ने केवल ३२ मिनट में २१-१७, २१-११ से हरा दिया।
वहीं विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज थारुन मन्नेपल्ली को दूसरे राउंड में जगह तब मिली, जब उनके प्रतिद्वंद्वी जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो कंधे की चोट के कारण मैच से हट गए। उस समय मन्नेपल्ली १६-२१, २१-१६, ७-२ से आगे चल रहे थे।
२४ वर्षीय मन्नेपल्ली, जो पिछले साल मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, अब अगले मुकाबले में मलेशिया के जस्टिन होह से भिड़ेंगे।
महिला एकल में भारत की मालविका बंसोड़ को थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ ११-२१, १५-२१ से हार का सामना करना पड़ा।

About Author

Advertisement