नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव और आयात में बाधाओं के बावजूद, पेट्रोलियम मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर समय पर उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगे। नए सिलेंडर औसतन २.५ दिन में डिलीवरी होंगे।
सचिव ने कहा कि पैनिक बुकिंग की आवश्यकता नहीं है और केवल सरकारी नियमों के अनुसार ही बुकिंग करनी चाहिए। कुछ क्षेत्रों में ओटीपी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लागू है, लेकिन डिलीवरी प्रभावित नहीं होगी।
हाल में घरेलू १४.२ किलोग्राम सिलेंडर की कीमत ६० रुपये बढ़ी है, जबकि १९ किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर ११५ रुपये महंगा हुआ है। सरकार के अनुसार, भारत में एलपीजी की कीमत अभी भी पड़ोसी देशों की तुलना में कम है।










