नई दिल्ली: ७ मार्च का इतिहास कई मायनों में खास है। इसी दिन सुनील गावस्कर ने अपने १० हजार रन पूरे किए थे। भारत के स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का देहांत हुआ था तो वर्सिटाइल एक्टर अनुपम खेर ने आज के दिन ही जन्म लिया था।
आज का दिन इतिहास में कई मायनों में खास है. आज के दिन ही एडोल्फ हिटलर ने पश्चिमी जर्मनी में राइन नदी के किनाने राइलैंड में वर्साय संधि को तोड़ा था, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध स्टार्ट हुआ था। दरअसल १९१९ में प्रथम विश्व युद्ध के बाद तय की गई वर्साय संधि में जर्मनी की ताकतें महत्वहीन हो गईं थीं। इसके मुताबिक यथास्थिति को बरकरार रखना था मगर हिटलर ने इसे तोड़ दिया था।
इसके अलावा आज के दिन ही क्रिकेट के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने १० हजार रन पूरे किए थे, ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज थे। आज के दिन ही भारत ने अपने स्वतंत्रता सेनानी और पहले होम मिनिस्टर गोविंद वल्लभ पंत को खोया था। जानिए आज के दिन और क्या-क्या खास हुआ था?
जानिए आज के दिन और क्या-क्या हुआ था~
१९११- हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का जन्म।
१९५२- वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का एंटीगुआ में जन्म।
१९६१- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के प्रथम गृहमंत्री गोविंद वल्लभ पंत का निधन।
१९६९- गोल्डा मीर इज़राइल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं, उन्हें लेवी एशकोल के निधन के बाद यह पद सौंपा गया।
१९७७- पाकिस्तान में आम चुनाव हुए, जो १९७० के बाद पहली बार और १९४७ में पाकिस्तान के गठन के बाद पहले असैन्य शासन के तहत संपन्न हुए।
१९८७ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में १०,००० रन पूरे कर इतिहास रच दिया।
१९८७ अमेरिका के माइक टायसन ने २० साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट जीती, उन्होंने जेम्स स्मिथ को १२ राउंड तक चले मुकाबले में हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
१९९५- आज के दिन ही बॉलवुड के सबसे वर्सिटाइल एक्टर अनुपम खेर का जन्म हुआ था।
२००९- नासा ने केप्लर दूरबीन लॉन्च की, जो सूर्य की परिक्रमा करते हुए हजारों तारों का अध्ययन करती है. इसे उस समय की सबसे शक्तिशाली दूरबीन माना गया।
२०१०- अमेरिका की कैथरीन बिगलॉ ने एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनने का गौरव प्राप्त किया, उन्हें यह सम्मान उनकी फिल्म द हर्ट लॉकर (२००८) के लिए दिया गया।
२०२०- भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर ३४ हुए।
२०२४- यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक वाणिज्यिक जहाज पर मिसाइल हमला किया, जिसमें चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
२०२४- केंद्र सरकार ने १०,३७२ करोड़ रुपये के बजट के साथ इंडिया एआई मिशन को अगले पांच वर्षों के लिए मंजूरी दी।








