पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची विवाद, ममता बनर्जी ने आयोग और भाजपा पर लगाए आरोप

Screenshot_20260302_193510_Google

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में नाम हटाए जाने के बाद निर्वाचन आयोग और भाजपा पर आरोप लगाया कि असली मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया।
उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग ने जानबूझकर असली मतदाताओं के नाम हटा दिए। यह बहुत दुखद और अमानवीय स्थिति है।”
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद राज्य में ६३.६६ लाख नाम हटाए गए, जो कुल मतदाताओं का ८.३% है। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या लगभग ७.०४ करोड़ रह गई। ६०.०६ लाख से अधिक मतदाताओं को ‘विचाराधीन’ श्रेणी में रखा गया है, जिनकी जांच आगामी सप्ताह में होगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि उनके भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, लेकिन इससे उनकी जीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

About Author

Advertisement