कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास मे आग

high

नई दिल्ली: ईरान द्वारा किए गए हमले के बाद सोमवार को कुवैत में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का दूतावास परिसर के भीतर से आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। समाचार एजेंसी एपी को प्राप्त एक वीडियो में इलाके में घना धुआं और सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं।
घटना के बाद एहतियातन संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अपने नागरिकों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की सलाह जारी की। दूतावास की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया, “दूतावास न आएं,” हालांकि हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
दूतावास के निकट रहने वाले मिस्र के एक श्रमिक अयमान मोआद ने बताया कि उन्होंने इलाके में धुआं उठते देखा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि हमला विशेष रूप से दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं।
इसी बीच, दुबई में भी सोमवार को कुछ स्थानों पर विस्फोट जैसी आवाजें सुनाई देने की सूचना है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
क्षेत्र में बढ़ते सैन्य टकराव के बीच सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक किसी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

About Author

Advertisement