सिलीगुड़ी: गत १९ फरवरी २०२६ की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में खड़िबाड़ी ब्लॉक के दूधगेट क्षेत्र के निवासी शंकर छेत्री के आकस्मिक निधन पर सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन गौतम देव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेयरमैन गौतम देव आज शंकर के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करने के लिए शब्दों को अपर्याप्त बताया।

चेयरमैन गौतम देव ने शंकर छेत्री के परिवार के सदस्यों से मिलकर इस कठिन समय में उन्हें साहस और संवेदना दी। साथ ही शोकसंतप्त परिवार के साथ हर संभव रूप से खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।









