राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनन्द बोस बने बंगाल के मतदाता

43-1668736445

कोलकाता: सी वी आनन्द बोस अब पश्चिम बंगाल के मतदाता बन गए हैं। उन्होंने केरल से पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में अपना नाम स्थानांतरित कराया है। यह प्रक्रिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत हाल ही में पूर्ण की गई।
शुक्रवार को लोकभवन से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है कि उनका ईपीआईसी १६२ चौरंगी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भाग 38 में स्थानांतरित कर दिया गया है। राज्य में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव की घोषणा संभावित है।
राज्यपाल ने पहली बार पश्चिम बंगाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्सुकता जताई है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
बयान में कहा गया, “राज्यपाल राज्यभर में अपने भाइयों और बहनों के साथ मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने सभी से चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने की अपील की है।”
उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ भी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहते हुए राज्य के मतदाता थे। अब डॉ. बोस ने चौरंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

About Author

Advertisement