सिलीगुड़ी ज्योत्स्नामयी उच्चतर बालिका विद्यालय को ५० हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान

IMG-20260226-WA0045

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से शहर के लगभग ९८ वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान सिलीगुड़ी ज्योत्स्नामयी उच्चतर बालिका विद्यालय के समग्र विकास के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति को ५०,००० (पचास हजार) रुपये की आर्थिक सहायता का चेक औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।
सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन गौतम देव ने बताया कि विद्यालय की आधारभूत संरचना के विकास, शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ करने तथा छात्राओं के सर्वांगीण उन्नयन में सहयोग देने के उद्देश्य से यह आर्थिक सहायता दी गई है।
विद्यालय प्रशासन ने नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आवश्यक मरम्मत एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों ने भी इस पहल का सकारात्मक स्वागत किया है।

About Author

Advertisement