जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर भारी जुर्माना

IMG-20260226-WA0052

हुबली: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर मुकाबला शुल्क का ५० प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में १ अनुशासन अंक भी जोड़ दिया गया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दरअसल, रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच हुबली में खेला जा रहा है। मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी कर रहे पारस की कर्नाटक के क्षेत्ररक्षक केवी अनीशके साथ कहासुनी हो गई। गुस्से में पारस ने अनीश को सिर से टक्कर मार दी। यह घटना फाइनल के दूसरे दिन हुई।
जम्मू-कश्मीर की पहली पारी के १०१वें ओवर में पारस ने प्रसीद कृष्ण की गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद पारस और स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक केवी अनीश के बीच विवाद शुरू हो गया। उसी दौरान पारस ने अनीश को सिर से टक्कर मार दी।
दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए मैदान पर मौजूद निर्णायकों के साथ कर्नाटक के वरिष्ठ क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को भी बीच-बचाव करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, अनीश की लगातार छींटाकशी से पारस नाराज हो गए थे। बाद में उन्होंने इस घटना के लिए क्षमा भी मांग ली।

About Author

Advertisement