नई दिल्ली: आज भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में दार्जिलिंग युवा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ संवाद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दार्जिलिंग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत उच्च सांस्कृतिक मानकों को बनाए रखे हुए है। साथ ही, उपराष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण सदैव हमारे मूल्यों के केंद्र में रहना चाहिए।
संवाद के दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की अटल प्रतिबद्धता से प्रेरित होना चाहिए तथा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितों के बीच सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद हर्षबर्धन श्रृंगला भी उपस्थित थे।









