सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पक्की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

FB_IMG_1771949520440

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी की पहल पर राज्य सरकार की विकासात्मक योजना ‘ आमादेर पाडा, आमादेर समाधान’ के अंतर्गत १९,४१,१२,८३३.०० रुपये की लागत से सिलीगुड़ी नगर निगम के ४७ वार्डों के विभिन्न क्षेत्रों में १०२७ कलवर्ट, नालियों और पक्की सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी सिलिगुडी नगरनिगम के चेयरमैन गौतम देव ने दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी मंच से सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर तथा पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत १३,५८,८८,७१०.०० रुपये की लागत से ४७ वार्डों में ५१ विकासात्मक कार्यों का भी शुभारंभ किया गया।
इसके अतिरिक्त, चेयरमैन गौतम देव ने बताया कि नगर निगम की ११,२०,२५०.०० रुपये की लागत से वार्ड नंबर २ में स्थित नव-निर्मित झिलिमिली पार्क का उद्घाटन तथा २०,०५,२३०.०० रुपये की लागत से वार्ड नंबर ४६ के प्रमोद नगर पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

About Author

Advertisement