‘रेखा जी, पहले दिल्ली संभालिए’: शशि पांजा ने रेखा गुप्ता पर पलटवार

fTXbhJ6S_400x400

कोलकाता: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयानों पर पश्चिम बंगाल की वरिष्ठ मंत्री डॉ. शशि पांजा ने कड़ा पलटवार किया। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
डॉ. पांजा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन राजधानी में स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने हाल ही में सरिता विहार में हुई घटना का हवाला देते हुए बताया कि ३३ वर्षीय महिला और उनकी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव बैग में डाल दिया गया।
उन्होंने पूछा, “जनवरी के पहले १५ दिनों में ८०७ लोग लापता हुए, जिनमें अधिकांश लड़कियाँ थीं। इस दिशा में आपने क्या कदम उठाए, रेखा गुप्ता जी? बंगाल आकर बड़े भाषण देने से पहले अपने राज्य की स्थिति सुधारें।”
पांजा ने आगे कहा, “यहाँ महिलाएँ सुरक्षित हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है। भाजपा केवल चुनाव के समय बंगाल आती है, लेकिन दिल्ली में विस्फोट क्यों हुआ? इसके लिए गृह मंत्री से पूछें। रेखा गुप्ता जी, एक्यूआई का मतलब भी आप नहीं समझतीं, दिल्ली में लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। आपकी झूठी बातें हम सामने ला रहे हैं।”
आंकड़ों के साथ जवाब
कुल अपराध मामलों (आईपीसी + एसएलएल) में पश्चिम बंगाल १५वें स्थान पर
कुल अपराध दर में बंगाल २८वें स्थान पर, दिल्ली दूसरे स्थान पर
शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में बंगाल १६वें स्थान पर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम और ओडिशा से बेहतर
मातृ मृत्यु दर (एाएमआर) में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और असम सबसे खराब
बाल विवाह के मामलों में असम शीर्ष पर
डॉ. पांजा ने अपने बयान का निष्कर्ष देते हुए कहा, “किसी अन्य राज्य की आलोचना करने से पहले अपने राज्य की स्थिति सुधारें।”

About Author

Advertisement