नई दिल्ली: किसी खूबसूरत चेहरे को देखते ही बेसाख्ता मुंह से निकल पड़ता है कि इसे ऊपर वाले ने फुरसत में बनाया है। हिंदी फिल्मों की सबसे हसीन अदाकारा मधुबाला के बारे में बेशक यह बात कही जा सकती है। मधुबाला ने हर तरह की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा।
फिर चाहे वह मुगलिया सजधज वाली ‘मुगले आजम’ हो या फिर किशोर कुमार और बंधुओं के हास्य से भरी ‘चलती का नाम गाड़ी’, मधुबाला के दिलकश और शोख अंदाज ने इन्हें यादगार बना दिया। १४ फरवरी १९३३ को जन्मी मधुबाला को उनकी खूबसूरती के चलते ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा गया। फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बहुत छोटा रहा और उन्होंने मात्र ३६ साल की उम्र में २३ फरवरी १९६९ को दम तोड़ दिया।
२३ फरवरी को इतिहास में एल्यूमीनियम की खोज (१८८६), और सरदार अजीत सिंह का जन्म (१८८१) जैसी महत्वपूर्ण घटनाएँ दर्ज हैं। यह दिन रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना (१९०५) और गयाना के गणराज्य बनने (१९७०) का भी साक्षी है। भारत में इस दिन कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम (१९५२) पारित किया गया था।
देश दुनिया के इतिहास में २३ फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:~
१७६८: कर्नल स्मिथ ने हैदराबाद के निजाम के साथ शांति संधि पर दस्तख्त किए, जिसके तहत निजाम ने ब्रिटिश हुकूमत का आधिपत्य स्वीकार कर लिया।
१८८६: अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने अल्यूमिनियम की खोज की।
१९४५: अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।
१९५२: कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित।
१९५४: संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म।
१९६४: चीन ने अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।
१९७०: गयाना देश एक गणराज्य बना।
१९८१: स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने सरकार का तख्ता पलट दिया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।
१९९८: इराक में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कोफी अन्नान और तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ।
२००३: कनाडा के बल्लेबाज ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर रिकॉर्ड तोड़ा।
२००४: हिन्दी फ़िल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का निधन। उनकी फिल्म ‘गाइड’ को भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।
२००६: भारत ने पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीह प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश मंजूर कर ली।
२००९: फ़िल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्य दिखाने पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।
२०१०: कतर ने भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन को अपने देश की नागरिकतादी।
२०२०: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।२०२०: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
२०२०: भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर लुढ़का। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने रहे।









