उत्तर-पूर्व कॉरिडोर क्षेत्र के विकास के लिए विशेष योजना प्रस्ताव

FB_IMG_1771593755976

दार्जिलिंग: राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगाल ने बताया कि उन्होंने अर्थमंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर उत्तरबंगाल तथा नर्थ–ईस्ट कॉरिडोर क्षेत्र के विकास के लिए एक विशेष योजना प्रस्तुत की है। उन्होंने यह भी बताया कि यह क्षेत्र उत्तर–पूर्व भारत और बाकी भारत के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क के रूप में माना जाता है।
सांसद ने बताया कि, प्रस्ताव के अनुसार, यदि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कुल बजट का ०.३% अनिवार्य रूप से आरक्षित किया जाए, तो हर वर्ष लगभग ₹३६०० करोड़ प्राप्त किए जा सकते हैं। इस राशि का उपयोग स्थायी और समतापूर्ण विकास सुनिश्चित करने, सड़क और रेल अवसंरचना को मजबूत करने, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार लाने, जैविक कृषि और पर्यटन को बढ़ावा देने, सीमापार व्यापार को सुगम बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के कामों में किया जाएगा।
अंत में सांसद श्रृंगाल ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल ऐतिहासिक रूप से पिछड़े नर्थ–ईस्ट कॉरिडोर क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को उजागर करेगी और इसे राष्ट्रीय विकास, स्थिरता और प्रगति का मुख्य प्रवेश द्वार बनाने में मदद करेगी।

About Author

Advertisement