जोगबनी: कमांड अस्पताल में सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. विवेक माथुर की अध्यक्षता में ५९वें प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण (फर्स्ट एड कोर्स) का समापन किया गया! उक्त ६ सप्ताह के महत्वपूर्ण कोर्स में समस्त सशत्र सीमा बल के सभी ६ सीमान्त मुख्यालय की विभिन्न वाहिनियों से आए ३० कार्मिक को उच्च स्तर का प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया गया! कोर्स के समापन के दौरान डॉ विवेक माथुर, उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) द्वारा सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों को प्रमाण-पत्र के साथ बधाई दी गई एवं मानवता की सेवा करते हुए देश की सुरक्षा व स्वास्थ्य में अहम योगदान करने की अपील भी की गई। इस दौरान डॉ. श्रीनिवासा गौड़ा एन. कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ.विक्रमादित्य चाकमा द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), डॉ.पठान सोहेल खान द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), एल. असीना देवी, निरीक्षक प्रशासन, उप निरीक्षक/ स्टेनो राहुल कुमार,उप. नि./ स्टाफ नर्स सोनिका तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे!











