मैक्रों–मोदी गले मिले, और दिल भी मिले

Screenshot_20260217_232933_Instagram

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ व्यापक वार्ता की।
राष्ट्रपति मैक्रों तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार प्रातः मुंबई पहुंचे। मुंबई के लोकभवन में प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। दोनों नेताओं ने परंपरानुसार एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया और तत्पश्चात बैठक कक्ष में विस्तृत चर्चा की।
राष्ट्रपति मैक्रों नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में भी भाग लेंगे। वार्ता के उपरांत वे भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष के शुभारंभ से जुड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत ने फ्रांस के साथ ११४ राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस रक्षा समझौते को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सैन्य खरीद में से एक माना जा रहा है।
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करना तथा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत–फ्रांस संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और वैश्विक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

About Author

Advertisement