नयाँ दिल्ली: आज ही के दिन यानी १७ फरवरी को मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी ने सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम फहराया था।इसके साथ ही जानिए देश-दुनिया में घटित महत्वपूर्ण घटनाएं। देश और दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा घटता है, जिसमें से कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं. आज हम इस लेख में आपको आज के इतिहास यानी १७ फरवरी के बारे में बताएंगे, आज की तारीख में देश और दुनिया में घटी घटनाओं के बारे में. साथ ही इस दिन जन्मे लोगों के बारे में भी जानेंगे और साथ ही इस दिन मरने वाले लोगों के बारे में भी।
छत्रपति शिवाजी ने १७ फरवरी के दिन मुगलों को हराकर सिंहगढ़ किले को किया था फतह। इस दिन मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी ने १६७० में मुगल सेना के साथ बहादुरी से युद्ध किया और सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम फहराया, जो आज तक इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

१७ फरवरी को देश और दुनिया में घटित घटनाएं~
१७ फरवरी १६९८ को मुगल बादशाह औरंगजेब ने जिंजी के किले पर कब्जा कर लिया था।
इसी दिन १८१३ में प्रशिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
इसी दिन १८४३ में मियानी की लड़ाई हुई – ब्रिटेन ने वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया था।
१८६३ में घायलों की सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति, जिसे बाद में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के रूप में जाना गया, की स्थापना जिनेवा, स्विट्जरलैंड में की गई थी।
१९१५ में महात्मा गांधी पहली बार शांतिनिकेतन आए थे।
१९३१ में लॉर्ड इरविन ने पहली बार दिल्ली के वायसराय लॉज में महात्मा गांधी का भारत के लोगों के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया गया था।
१९६३ में बास्केटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माइकल जॉर्डन का जन्म हुआथा।
१९७९ में वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन के बजाय सोवियत संघ से अपनी निकटता बढ़ाई। इसके अलावा, अपने कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के कारण चीन ने इस पड़ोसी देश पर हमला किया था।
१७ फरवरी को जन्मे और निधन हुए महान लोग~
बंगाल के एक प्रमुख कवि, उपन्यासकार और निबंधकार जीवनानंद दास का जन्म १७ फरवरी, १८९९ को हुआ था।
भारतीय फिल्म निर्देशक और निर्माता रवि टंडन का जन्म १७ फरवरी, १९३५ को हुआ था।
तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का जन्म १७ फरवरी, १९५४ को हुआ था।
भारतीय राजनीतिज्ञ और व्यवसायी प्रफुल्ल पटेल का जन्म १७ फरवरी, १९५७ को हुआ था।
भारतीय फिल्म अभिनेता अरुणोदय सिंह का जन्म १७ फरवरी, १९८३ को हुआ था।
प्रसिद्ध दार्शनिक एवं आध्यात्मिक विचारक जिद्दू कृष्णमूर्ति का निधन १७ फरवरी, १९८६ हुआ था।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन १७ फरवरी, १९८८ को हुआ था।
प्रतिष्ठित भारतीय शास्त्रीय गायिका मालाबिका कानन का निधन १७ फरवरी २००९ में हुआ था।
हिन्दी के लोकप्रिय उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन १७ फरवरी, २०१७ में हुआ था।










