पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी

IMG-20260216-WA0004

काठमांडू: पेट्रोल की कीमत में एक रुपये और डीजल तथा केरोसिन की कीमत में तीन रुपये की वृद्धि की गई है । ये जानकारी नेपाल आयल निगम ने दी है ।
कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल पहले वर्ग के लिए प्रति लीटर १५४ रुपये ५० पैसा, दूसरे वर्ग के लिए १५६ रुपये और तीसरे वर्ग के लिए १५७ रुपये निर्धारित की गई हैं।
इसी तरह, डीजल, केरोसिन पहले वर्ग के लिए प्रति लीटर १३९ रुपये ५० पैसा, दूसरे वर्ग के लिए १४१ रुपये और तीसरे वर्ग के लिए १४२ रुपये निर्धारित की गई है। यह बताया गया है कि नई मूल्य सूची रविवार को आधी रात १२ बजे से लागू हुई है।

About Author

Advertisement