दार्जिलिंग: दार्जिलिंग के सांसद राजु विष्ट ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण से मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स क्षेत्र की जनता की ओर से वित्त मंत्री को लगातार नौ बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बनने पर बधाई दी।
सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि उन्हें दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा झेली जा रही विभिन्न समस्याओं, विशेषकर पश्चिम बंगाल के हजारों चाय बागान श्रमिकों की आजीविका और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में ‘प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए वित्त मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने का औपचारिक अनुरोध भी किया।

इस अवसर पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राजू बिष्ट ने कहा, “भारत के चाय उद्योग की रीढ़ माने जाने वाले हमारे परिश्रमी चाय और सिनकोना श्रमिकों के कल्याण के लिए मैं गहराई से प्रतिबद्ध हूं, जबकि वे अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं।”










