ईरान में प्रदर्शन के दौरान ७,००२ लोगों की मौत: मानवाधिकार एक्टिविस्ट्स का दावा

2048

दुबई: ईरान में पिछले महीने हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के खिलाफ की गई कार्रवाई में मरने वालों की संख्या कम से कम ७,००२ हो गई है तथा कई अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में कम से कम ७,००२ लोगों की मौत हो गई है।
ईरान की सरकार ने २१ जनवरी को मृतक संख्या जारी कर ३,११७ लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। ईरान में पहले भी अशांति के दौरान सरकार ने मौतों की संख्या कम बताई है या इसकी सूचना नहीं दी है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल सेवाएं बाधित होने के कारण मृतकों की संख्या का स्वतंत्र रूप से आकलन नहीं कर सका।
मानवाधिकार समूह ने मृतक संख्या में वृद्धि की जानकारी ऐसे समय में दी है जब ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत के दौर में है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कोई परमाणु समझौता हो पाएगा या नहीं।

About Author

Advertisement